• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending भारत मुक्ति मोर्चा एवं बहुजन क्रांति मोर्चा संगठन के बैनर तले धरना करते ग्रामीण प्रदर्शन कर जिलाधिकारी चन्दौली को ज्ञापन दिए
  • ANAND KUMAR - 13 May 2026

भारत मुक्ति मोर्चा एवं बहुजन क्रांति मोर्चा संगठन के बैनर तले धरना करते ग्रामीण प्रदर्शन कर जिलाधिकारी चन्दौली को ज्ञापन दिए

         


*चन्दौली:* भारत मुक्ति मोर्चा एवं बहुजन क्रांति मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी चंदौली को ज्ञापन दिया गया । बलुआ थाना अंतर्गत ग्राम कैलावर में दिनांक: 16/12/2010 कोआराजी नं. 220 रकबा 0008 हे. भूमि को डॉ. भीमराव अंबेडकर जी एवं संत शिरोमणि रबिदास जी के नाम पर सुरक्षित किया गया है। दिनाक:16/12/2010 को उप जिलाधिकारी सकलडीहा के आदेश पर मथेला लेखपाल कवलेश कुमार ने आराजी नं. 220 का पैमाइस कर पत्थर नसद करा दिया गया। उसी दिन से ग्रामीणो द्वारा बाबा साहब का चित्र प्रतिमा और झंडा लगाकर महिलाएं, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग पूजा अर्चना करते चले आ रहे हैं कैलावर गांव के ही कुछ उपद्रवियों ने पैमाइस का पत्थर उखाडते हुए बाबा साहब के तैल चित्र प्रतिमा को क्षतिग्रत कर चोरी कर लिए और झंडा उखाड़ ले गये। झंडा उखड़ते समय का वीडियो रिकॉर्डिंग बना हुआ है। ग्रामीणों ने उपद्रवियों को झंडा उखाड़ने से रोका तो उपद्रवियोने लाठी- डंडा और धारदार हथियार से लैस होकर ग्रामीणों को गालियां देते हुए जान से मारने की कोशिश की इसकी भी वीडियो रिकॉर्डिंग बनाई गई है।

कैलावर चौकी इंचार्ज राजेश सिंह चार से पांच पुलिस कर्मियों के साथ उसी समय मौके पर पहुँचे पर उपद्रवियो के ऊपर कोई कार्यवाही नही किए । दिनांक:5/5/2026 को हम लोगों ने उपद्रवियों के खिलाफ नामजद बलुआ थाने में प्रार्थना पत्र दिये लेकिन बलुआ थाना अध्यक्ष द्वारा कोई कार्रवाही नहीं किया गया। दिनांक: 6/5/2026 को पुलिस अधीक्षक चंदौली को भी प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किया गया। धरना प्रदर्शन करते भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदौली लाल बहादुर ने कहां की बाबा साहब का अपमान हुआ है। लेकिन बलुआ थाना अध्यक्ष अभी तक घटना स्थल पर नहीं आए उपद्रवीय खुले आम घूम रहे हैं। उपद्रवियों के खिलाफ अभी तक मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं किया गया। अगर उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं किया जाता है और बाबा साहब का प्रतिमा नहीं लगाया जाता है तो हम लोग राष्ट्रीय स्तर पर भारत मुक्ति मोर्चा एवं बहुजन क्रांति मोर्चा एवं एससी, एसटी, ओबीसी ,माइनॉरिटीज और संगठन के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करेंगे। मौके पर उपस्थित रामबली सत्यार्थी, बाबूलाल शर्मा, भीमराव अंबेडकर, गौतम कुमार, अजय कुमार, रामप्रताप, बृजेश आदि लोग हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment