• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending सड़क हादसे में घायल तीन युवकों की सेवडी हुदहुदीपुर के ग्राम प्रधान ने बचाई जान, पेश की मानवता की मिसाल
  • DHANANJAY OJHA - 05 May 2026

चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र के पपौरा में देर रात हुए सड़क हादसे में घायल तीन युवकों की जान सेवडी हुदहुदीपुर के ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने फरिश्ता बनकर बचा ली। प्रधान की तत्परता और दरियादिली के चलते तीनों घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर उनका इलाज कराया गया, जिससे वे सुरक्षित अपने घर लौट सके।


जानकारी के अनुसार, सुरतापुर निवासी नरेंद्र कुमार (35) पुत्र इंदल कुमार वर्मा तथा विदरा निवासी सगे भाई शुभम कुमार (17) व अभिषेक कुमार (18) किसी निमंत्रण में शामिल होकर सकलडीहा से वापस लौट रहे थे। रास्ते में अचानक बाइक के सामने सियार आ जाने से संतुलन बिगड़ गया और तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।


उधर, ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह मुगलसराय, वाराणसी की ओर एक कार्यक्रम में जा रहे थे। पपौरा के आगे आरा मशीन के पास रात करीब 10ः35 बजे उन्होंने सड़क किनारे घायलों को देखा। उसी समय मौसम भी खराब हो रहा था। बिना देर किए प्रधान ने अपनी गाड़ी रोककर तीनों घायलों को उठाया और अपने वाहन में बैठाया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल भी असंतुलित होकर टकरा गई, जिससे दो और लोग हल्के रूप से घायल हो गए। हालांकि वे चलने-फिरने की स्थिति में थे और घर चले गए। 


ग्राम प्रधान रिंकू सिंह ने घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया पहुंचाया, जहां डॉ. अजय कुमार की देखरेख में उनका उपचार कराया गया। इलाज के बाद प्रधान ने मानवता का परिचय देते हुए सभी घायलों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने का भी जिम्मा निभाया। स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान के इस सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा की है और उन्हें सच्चा जनसेवक बताया है।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment