• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending अधिकारियों के आदेश को मातहत दिख रहे ठेगा- चहनियां चंदौली
  • ANAND KUMAR - 04 May 2026

अधिकारियों के आदेश को मातहत दिख रहे ठेगा-

 चहनियां चंदौली

  क्षेत्र स्थित प्रभुपुरगांव के सरकारी चक मार्ग वर्षों से कब्जाकी गई है। जिससे कि उसे पर राह चलना दुश्वार हो गया है। प्रभु पुर गांव में आराजी नंबर 311 पर चकरोड बनवाने के लिए वायु नंदन त्रिपाठी ने उप जिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी के यहां प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाया गया। लेकिन उच्च अधिकारियों के आदेश के बावजूद भी मातहत सचिवऔर प्रधान प्रारंभ कार्य करना उचित नहीं समझ रहे हैं। पिडित वायु नंदन ने खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार नाईक से बार-बार मिलने पर खंड विकास अधिकारी एक हफ्ते के अंदर कार्य लगवाने जाने का आश्वासन देकर प्रार्थी को शांत कराया। एसडीएम सकलडीहा खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार नाईक को चक रोड पर उचित कार्य को देखते हुए कार्य करवाने के लिए आदेशित किया लेकिन खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार का ट्रांसफर हो गया लेकिन चक रोड पर कर कार्य नहीं हो सका जो की चकरोड पर वर्षों से कब्जा किए जाने से चकरोड पर झाड़ झंकाड से पट गया है। उसमें जहरीले जीव जंतु का वास हो गया है। उसपर राह चलना भय महसूस कर रहे हैं। चक रोड बनवाने के उच्च अधिकारियों के निस्तारण के आदेश वायजूद निस्तारण कराने व कार्य कराने में सचिव व प्रधान असमर्थ है। प्रधान व सचिव मौके पर जाते हैं विपक्षों से मिलकर यह कह कर चले आते हैं कि दूसरे दिन आकर चकरोड को बनवाएंगे। यही प्रति क्रिया सालों से चली आ रही। लेकिन निस्तारण व कार्य करने में असमर्थ हैं। । वहीं सचिव प्रार्थी वायु नंदन से कहते हैं कि आप जिस अधिकारी के यहां जाना चाहते हो जाओ मैं यह कार्य कराने में असमर्थ हूं। प्रधान व सचिव आला अधिकारियों के आदेश के ठेगा दिखाते हुए ठंडा बस्ते में डाल दिया है। अधिकारियों को ढूंलमचल रवैया से पूर्ण आदेश तंग आकर पिडित प्रार्थी वायु नंदन त्रिपाठी ने आला अधिकारियोंको चेताते हुए कहा कि चक रोड पर जल्द से जल्द पर कार्य प्रारंभ नहीं करवाया गया तो प्रार्थी आमरण अनशन को बाध्य होगा जिसकी सारी जिम्मेदारी मातहतों की होगी।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment