• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending चन्दौली: कल 1.98 लाख किसानों के खाते में आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, जिले भर में होगा लाइव प्रसारण
  • DHANANJAY OJHA - 12 Mar 2026

प्रधानमंत्री गुवाहाटी से बटन दबाकर जारी करेंगे 39.65 करोड़ की धनराशि, पंचायत भवनों पर जुटेंगे किसान

चन्दौली। जनपद के किसानों के लिए शुक्रवार का दिन सौगातों भरा होने वाला है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 1,98,246 किसानों के बैंक खातों में 22वीं किस्त के रूप में कुल 39.65 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे हस्तान्तरित की जाएगी। उप कृषि निदेशक भीमसेन ने बताया कि भारत सरकार और कृषि निदेशालय के निर्देशों के क्रम में 13 मार्च 2026 को शाम 5:00 बजे गुवाहाटी (असम) से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस किस्त को जारी करेंगे। इस अवसर पर जनपद के कृषि विज्ञान केंद्र, सभी विकास खंडों और ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों पर प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) दिखाने की व्यवस्था की गई है। कृषि विभाग ने जनपद के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे भारी संख्या में अपने नजदीकी विकास खंड या ग्राम पंचायत भवन पहुंचकर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें।
Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment
Popular Tags
Our Newsletter
Subscribe Now!

Aliqm Lorem Ante, Dapibus In, Viverra Feugiat Phasellus.

Twitter Feed
  • About 2 days ago Nuncekon dolor mi, accumsan quis ante id, eleifend suscipit augue eros.