• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending गाजीपुर। सत्संग से जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव: आचार्य शांतनु
  • PAWAN KUMAR MISHRA - 13 Apr 2026

कुसंग से दूरी बनाकर ही मिलता है सच्चा मार्ग—कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सैदपुर (गाजीपुर)। क्षेत्र के  बुढ़ेनाथ महादेव मंदिर में आयोजित राम कथा के दौरान प्रख्यात कथावाचक एवं प्रवक्ता आचार्य शांतनु जी महाराज ने सत्संग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन में सत्संग को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे ही व्यक्ति सत्संग में बैठना शुरू करता है, कुसंगत लोग स्वतः उससे दूर होने लगते हैं और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने लगता है।

आचार्य शांतनु जी महाराज ने कहा कि सत्संग मनुष्य को सही दिशा प्रदान करता है और उसे धर्म व नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भगवान राम के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके जीवन से हमें मर्यादा, त्याग और कर्तव्यपरायणता की सीख मिलती है। कथा के दौरान उन्होंने भक्ति, आस्था और सदाचार के महत्व को भी विस्तार से समझाया।

इस अवसर पर  कथा पंडाल परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने भजन-कीर्तन और राम कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा। आपको बता दें कि योजन  सात दिवसीय है जो 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक यह सत्संग आप सुन सकते हैं|

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment