• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending गाजीपुर में भीषण आग: मेडिकल स्टोर संचालक की जलकर मौत, लाखों का नुकसान
  • - 10 Apr 2026
  • Bureau Report-Pawan Mishra,Ghazipur

    दिलदारनगर बाजार में टिन शेड के अहाते में लगी आग, बाथरूम में फंसे फार्मासिस्ट की दर्दनाक मौत
    गाजीपुर जिले के दिलदारनगर बाजार में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 स्थित इंदिरा नगर चूड़ी गली में एक टिन शेड के अहाते में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक फार्मासिस्ट की जलकर मौत हो गई, जबकि लाखों रुपये का सामान भी जलकर राख हो गया।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय अंकित मिश्रा के रूप में हुई है, जो आरंगी गांव के निवासी थे और दिलदारनगर में किराए के मकान में मेडिकल स्टोर चलाते थे। बताया जा रहा है कि आग लगने के समय अंकित मिश्रा गोदाम के पास बने बाथरूम में मौजूद थे।

आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए समरसेबल पंप से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मृतक अपने पीछे पत्नी रूपा मिश्रा और दो बेटों अंश (13) व आदित्य (5) को छोड़ गए हैं। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment