• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending गाजीपुर में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 20 घायल
  • - 09 Apr 2026

Bureau Report-Pawan Mishra-Ghazipur
गाजीपुर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है… जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर पलट गई। इस हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का इलाज गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के करीब 50 श्रद्धालुओं से भरी एक बस नेपाल से वाराणसी की ओर जा रही थी। इसी दौरान गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र के नैसारे इलाके में बस अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पलट गई।
हादसा गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाईवे पर हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
इस दर्दनाक हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, करीब 20 घायल श्रद्धालुओं का गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है, जिनकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment