• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending बकरी पालन के लिए किया जागरूक
  • Bade Lal Shukla - 09 Apr 2026

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बकरी पालन को लेकर बीडीओ ने किया मुसहर बस्ती में निरीक्षणराजातालाब।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के बीरभानपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत मुसहर परिवारों में आजीविका संवर्धन के लिए 15 परिवारों को बकरी पालन हेतु पूर्व में आवंटित की गई बकरी यूनिट का खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव के साथ उपायुक्त (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) द्वारा निरीक्षण किया गया ।

इन परिवारों को पूर्व में बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया गया था इसके अंतर्गत उनसे बकरी पालन में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई तथा समस्त बकरियों के स्वास्थ्य का परीक्षण पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ललिता शर्मा द्वारा कराया गया तथा समय-समय पर बकरियों की बीमारी की समस्या से निदान हेतु उपस्थित अनुसार परिवारों को बताया गया ताकि समय-समय पर दी गई। बकरियों की स्वास्थ्य जांच कराते रहे तथा कोई भी समस्या आने पर पशु चिकित्सा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी आराजी लाइन को अवगत कराते रहे ताकि सच में उनका समाधान किया जा सके। निरीक्षण  के दौरान सभी ब्लॉक मिशन प्रबंधक सूची के साथ अधिकारी खंड विकास अधिकारी एवं समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment