कक्षा 6 से 12 तक UP बोर्ड मान्यता प्राप्त विद्यालय में नामांकन जारी
वाराणसी के साधोगंज में एस.डी. इंटर कॉलेज द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खास बात यह है कि विद्यालय में निःशुल्क प्रवेश की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे क्षेत्र के अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो सकें।

विद्यालय को माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (UP बोर्ड) से मान्यता प्राप्त है, जहां कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई कराई जाती है। छात्रों के लिए विज्ञान वर्ग और हिंदी माध्यम की व्यवस्था उपलब्ध है, जिससे उन्हें बेहतर शैक्षणिक विकल्प मिल सके।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यहां योग्य एवं अनुभवी अध्यापकों द्वारा शिक्षा दी जाती है। साथ ही स्वच्छ और सुंदर कैंपस, अनुशासित शैक्षिक वातावरण और खेलकूद की विशेष सुविधाएं भी छात्रों को प्रदान की जा रही हैं। प्रतिभाशाली छात्रों के लिए खेल प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मार्गदर्शन भी दिया जाता है। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का नामांकन समय रहते कराएं, ताकि उन्हें बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य का अवसर मिल सके।
संपर्क:
मोबाइल – 9565884001