• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending 50 फीट गहरे कुएं में गिरी भैंस को 5 घंटे बाद सकुशल निकाला गया
  • Bade Lal Shukla - 01 Apr 2026

बड़ागांव-खररिया खास बारी ग्राम में मंगलवार शाम एक भैंस के कुएं में गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजकुमार पटेल की भैंस करीब 50 फीट गहरे कुएं में गिर गई थी।
घटना की सूचना शाम करीब 6 बजे पीआरवी को दूरभाष के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी साधोगंज उप निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया।
पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम ने करीब 5 घंटे तक अथक प्रयास करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद भैंस को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment