• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending नाली में 30 वर्षीय युवक गिरा , उपचार के लिए बलुआ पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा
  • VIVEK KUMAR CHAURASIYA - 31 Mar 2026

चंदौली जनपद की चहनिया ब्लॉक स्थित अमरीपुर गांव में एक 30 वर्षीय युवक को नाली में गिरकर अचेत अवस्था में सुबह 9:30 बजे ग्रामीणों ने देखा और युवक के परिजनों को सूचना दिया तथा बलुआ पुलिस को सूचित किया।

ग्रामीणों के अनुसार आनन्द कुमार पाण्डेय पुत्र अजय कुमार पाण्डेय उम्र 30 वर्ष को आज सुबह नौ बजे काली मंदिर के पास नाली में गिरे युवक को देखकर उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दिया। युवक का आधा शरीर रोड पर बनी पुलिया के अंदर था । मौके पर पहुंचे बलुआ थाना अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने युवक को तत्काल नाली से बाहर निकाला और देखा कि युवक की सांसे चल रही थी ।

जिसपर बलुआ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरन्त पण्डित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय को अपनी गाड़ी से लेकर गए। घायल युवक की शादी फुल्ली गांव निवासी निक्कू पाण्डेय से हुई है। पत्नी 4 वर्षों से मायके में ही रहती है। जिससे युवक परेशान रहता था।

आनन्द कुमार पाण्डेय को एक 6 वर्षीय पुत्र है। जिसको लेकर पत्नी मायके में रहती है। आनन्द कुमार पाण्डेय दो भाई हैं। बड़े भाई अभिषेक पाण्डेय अपने पिताजी का साथ वाराणसी में रहकर परिवार के भरण पोषण के लिए प्राईवेट कार्य करते हैं। आनन्द कुमार पाण्डेय के घायल होने से माता विद्या देवी का रो रोकर बुरा हाल है।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment