• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending रामगढ़ में शिक्षक संघ द्वारा भव्य विदाई सम्मान समारोह आयोजित
  • AMIT KUMAR OJHA - 27 Mar 2026

रामगढ़ में शिक्षक संघ द्वारा भव्य विदाई सम्मान समारोह आयोजित

रामगढ़ महाराजगंज के कंपोजिट विद्यालय परिसर में आज रामनवमी के पावन अवसर पर शिक्षक संघ द्वारा एक भव्य विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आदरणीय शिक्षक महेंद्र नाथ सिंह यादव को सेवानिवृत्ति/विदाई के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने श्री यादव को माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सत्येंद्र सिंह बबू उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने अपने संबोधन में श्री महेंद्र नाथ यादव के कार्यकाल की सराहना की। उनके संबोधन पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। सभा में यह भी बताया गया कि ग्राम प्रधान रिंकू सिंह को 16 वार्डों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है, जिस पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

समारोह में खंड विकास शिक्षा अधिकारी सहित कई अधिकारी, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने श्री महेंद्र नाथ यादव को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और ढोल-नगाड़ों के साथ भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर बच्चों एवं रसोइयों को भी सम्मानित किया गया तथा सभी के लिए सुंदर पकवान की व्यवस्था की गई।

राज्य सरकार से पुरस्कृत शिक्षक वीरेंद्र यादव ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला। कार्यक्रम का संचालन राज्य सरकार से सम्मानित शिक्षक नंद किशोर शर्मा ने किया, जिन्होंने अपने संबोधन से पूरे कार्यक्रम को भावनात्मक और यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिक्षक अनुराग त्रिपाठी, संदीप यादव, दिलीप सिंह, अध्यापिका एकता सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश यादव सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजकों में संतोष यादव, संदीप यादव, दिलीप सिंह एवं पूर्व प्रधान संतोष यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समारोह का समापन सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। यह विदाई समारोह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने इसे एक यादगार कार्यक्रम बताया।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment