• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending वाराणसी। राजकीय महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने निकाली जन जागरूकता रैली
  • Bade Lal Shukla - 27 Mar 2026

वाराणसी। राजकीय महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने निकाली जन जागरूकता रैलीनरसड़ा गांव में साफ सफाई कर किया श्रमदानरा जातालाब।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के जक्खिनी स्थित राजकीय महाविद्यालय में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ) संतोषसिंह के निर्देशन तथा कार्यक्रम अधिकारी  डॉक्टर सुशील कुमार की देखरेख में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में चतुर्थ एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा  निकाली गयी जन जागरूकता रैली प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर संतोष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली महाविद्यालय परिसर से जख्खिनी बाजार होते हुए स्वच्छता तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल संचयन, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण मुक्त संबंधी नारा लगाते हुए ग्रामीणों को जागरुक करते हुए नरसड़ा गांव में पहुंची। स्वयंसेवकों ने नरसड़ा गांव की गलियों तथा सड़कों की साफ सफाई कर श्रमदान किया। प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर संतोष सिंह ने स्वयंसेवकों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके द्वारा समाज हित में किये जा रहे कार्यों का सराहना किया

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment