• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending विकास कार्य में बाधा: चकिया घरारा गांव में सचिवालय मार्ग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
  • - 21 Mar 2026
सुशील कुमार,ब्यूरो,प्रयागराज
प्रयागराज (बहादुरपुर): विकासखंड बहादुरपुर के अंतर्गत आने वाले चकिया घरारा गांव में विकास कार्यों को लेकर विवाद गहरा गया है। गांव के मुख्य रास्ते, जो ग्राम सचिवालय की ओर जाता है, उस पर इंटरलॉकिंग के कार्य को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा जबरन रोके जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

प्रधान प्रतिनिधि का पक्ष:
पूर्व ग्राम प्रधान व वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि के अनुसार, यह रास्ता कई वर्षों पुराना है और सार्वजनिक उपयोग में है। इसके नवनिर्माण के लिए शासन द्वारा बजट भी आवंटित किया जा चुका है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद गांव के ही कुछ लोग इसे अपना निजी बताकर कार्य में बाधा डाल रहे हैं। उनका कहना है कि सरकारी पैसे का उपयोग गांव के विकास के लिए हो रहा है, जिसे रोकना अनुचित है।
सचिवालय का मार्ग हुआ बाधित:
ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता न केवल बस्ती के भीतर जाता है, बल्कि ग्राम सचिवालय तक पहुँचने का भी मुख्य जरिया है। निर्माण कार्य रुकने से कीचड़ और ऊबड़-खाबड़ रास्ते के कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ लोगों की वजह से पूरे गांव का विकास बाधित हो रहा है।
प्रशासन से मांग:
मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ और रास्ता नहीं बना, तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment