बलिया (सिकंदरपुर): क्षेत्र के नगरा मार्ग स्थित ब्रह्मस्थान भिटुकना मोड़ के पास स्थित 'आदि शक्ति विद्यापीठ' के प्रांगण में शुक्रवार शाम 5:00 बजे विद्यालय का भव्य वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग गर्ग 'संतोष' ने शिरकत की।

दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभकार्यक्रम का विधिवत आगाज़ मुख्य अतिथि अनुराग गर्ग, विद्यालय प्रबंधक तारकेश्वर पांडे और प्रधानाचार्य आर्यन पांडे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने मधुर स्वर में सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर आए हुए अतिथियों का अभिनंदन किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनवार्षिकोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए लोक नृत्य, लघु नाटिका और देशभक्ति गीतों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

सम्मान समारोह
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आर्यन पांडे ने मुख्य अतिथि अनुराग गर्ग को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन सत्र में प्रधानाचार्य ने विद्यालय के समर्पित शिक्षकों और शिक्षिकाओं को भी अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर उनकी मेहनत और योगदान की सराहना की। इस दौरान विद्यालय परिवार के सदस्य, अभिभावक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भारी संख्या में मौजूद रहे।