• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending धानापुर: नेगुरा में 80 लाख की लागत से बना मिनी स्टेडियम, विधायक सुशील सिंह ने किया भव्य उद्घाटन
  • ANAND KUMAR - 20 Mar 2026

धानापुर (चंदौली)। विकास खंड क्षेत्र के नेगुरा गांव में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए मनरेगा योजना के तहत निर्मित मिनी स्टेडियम का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर खेल परिसर का लोकार्पण किया।

यह भी देखें:-चंदौली चर्चित अधिवक्ता व कवि के जेल जाने की क्या रही कहानी देखें उन्ही की जुबानी #chandauli

इस अवसर पर स्टेडियम में 200 मीटर की बालक एवं बालिका दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। 
बालिका वर्ग: माया (अटौली) प्रथम, पार्वती (ओदरा) द्वितीय और स्नेहा (रहीम) तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग: प्रवीण ने प्रथम, शशिकांत ने द्वितीय और आशिफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को विधायक ने मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया।

सरकार खेल और खिलाड़ियों के प्रति प्रतिबद्ध: विधायक

जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि "डबल इंजन की सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। 'खेलो इंडिया' और 'एक जिला-एक खेल' जैसी योजनाओं से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है।" उन्होंने विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि विपक्षी दलों को केवल तुष्टीकरण की राजनीति दिखती है, जबकि वर्तमान सरकार बिना भेदभाव के चौतरफा विकास कर रही है।

13 न्याय पंचायतों में स्टेडियम का लक्ष्य

ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने खेल बुनियादी ढांचे पर जोर देते हुए कहा कि भविष्य में ब्लॉक की सभी 13 न्याय पंचायतों में एक-एक मिनी स्टेडियम बनाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि हर गांव के बच्चे को बेहतर सुविधा मिल सके।

धानापुर तहसील निर्माण पर बोले विधायक

कार्यक्रम के दौरान जब पत्रकारों ने बहुप्रतीक्षित धानापुर तहसील निर्माण को लेकर सवाल किया, तो विधायक सुशील सिंह ने स्पष्ट किया कि सरकार नियमों से बंधी है। उन्होंने कहा कि जनगणना की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही इस दिशा में ठोस कार्य किया जा सकेगा।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment