• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending प्रयागराज। पत्नी का कातिल पति मोबाइल लोकेशन से गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी।
  • - 19 Mar 2026
प्रयागराज (पट्टीछीट)। संगम नगरी के गंगापार इलाके में बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सरायइनायत थाना क्षेत्र के वारी ग्रामसभा के पट्टीछीट गाँव में एक पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी 32 वर्षीय पत्नी संगीता देवी की धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति शैलेश कुमार मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है.

पड़ोसियों ने दी सूचना, घर में मिला शव
घटना का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ जब पड़ोस में रहने वाली एक महिला संगीता को बुलाने उसके घर पहुँची. अंदर से कोई जवाब न मिलने पर जब उसने खिड़की से झांका, तो संगीता का लहूलुहान शव जमीन पर पड़ा देख उसके होश उड़ गए। गाँव में हड़कंप मचते ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची सरायइनायत पुलिस, डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।
मासूमों ने सुनाई आपबीती
मृतका संगीता के दो छोटे बेटे हैं, शिवम और सिद्धार्थ. पुलिस की पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उनके पिता शैलेश और माँ के बीच रात में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद शैलेश ने अपना आपा खो दिया. मृतका का मायका फूलपुर के शेखपुर गाँव में है, जहाँ के परिजनों ने थाने में हत्या की तहरीर दी है.
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
सरायइनायत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शैलेश के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया और उसे हिरासत में ले लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए इसे आपसी क्लेश का परिणाम बताया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद करने का दावा किया है. आरोपी को विधिक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया है.
Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment