Header banner
  • पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending जौनपुर | चौकियां धाम में तैयारियां: चैत्र नवरात्रि के लिए जौनपुर का प्रसिद्ध धाम पूरी तरह तैयार
  • - 18 Mar 2026
रिर्पोटर-रवि मिश्रा,मछलीशहर,जौनपुर
 जौनपुर | उत्तर प्रदेश के जौनपुर में आस्था का प्रमुख केंद्र शीतला माता चौकियां धाम आगामी चैत्र नवरात्रि के भव्य स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। पूर्वांचल की इस सिद्ध शक्तिपीठ में नौ दिनों तक चलने वाले महापर्व को लेकर मंदिर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। मंदिर के महंत विनय त्रिपाठी के अनुसार, इस बार श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ने की उम्मीद है,

जिसे देखते हुए परिसर में पुलिस बल की तैनाती और साफ-सफाई को अंतिम रूप दिया जा चुका है। नवरात्रि के दौरान माता का प्रतिदिन 
दिव्य श्रृंगार होगा और नौ दिनों तक विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। परंपरा का निर्वहन करते हुए इस बार भी विशेष रूप से आंध्र प्रदेश से भारी मात्रा में नारियल मंगवाए गए हैं, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उत्सव का मुख्य आकर्षण राम नवमी के दिन होने वाला पारंपरिक 'झंडा फहराना' कार्यक्रम होगा, जिसमें माता को विशेष भोग लगाकर महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। मान्यता है कि विंध्याचल की विंध्यवासिनी माता के दर्शन से पूर्व चौकियां धाम में मत्था टेकना अनिवार्य है, साथ ही क्षेत्र के लोग हर मांगलिक कार्य की शुरुआत यहीं से करते हैं। मंदिर प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से दर्शन करने की अपील की है ताकि इस पावन पर्व पर भक्ति का प्रवाह निर्बाध बना रहे।
Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment