• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending वाराणसी। चिकन बिरयानी खाने और अवशेष गंगा में फेंकने का आरोप
  • Bade Lal Shukla - 18 Mar 2026

वाराणसी। युवकों ने गंगा के बीच किया इफ्तार पार्टी, बिरयानी खाकर हड्डियां नदी में फेकी, 14 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लियाकोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज।वाराणसी में सोमवार की शाम गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी से नया विवाद खड़ा हो गया है। इफ्तार पार्टी के दौरान आयोजक ने रोजदारों ने फल और मेवा के साथ बिरयानी भी परोसी। गंगा में बीच धार में नाव पर इफ्तार पार्टी और चिकन बिरयानी के वीडियो भी अपलोड किए।मामला सामने आने के बाद भाजपा और हिंदूवादी संगठनों ने रोष जताया और पुलिस से एक्शन की मांग की।  चिकन बिरयानी खाने और अवशेष गंगा में फेंकने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की बात कही। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।सोमवार की शाम शहर के एक युवक ने रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। उसने रोजेदारों को गंगा घाट पर बुलाया, पहले से बुक बजड़े पर पूरी महफिल सजाई। नाव पर मौजूद रोजेदारों ने पहले नमाज पढ़ी फिर खजूर और फल खाकर रोजा तोड़ाइसके बाद नाव पर बिरयानी समेत अन्य खानपान की सामग्री परोसी गई। रजत जायसवाल ने तहरीर में आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों ने गंगा में नाव पर बैठकर इफ्तार के दौरान बिरयानी खाई और बचा हुआ हिस्सा गंगा में फेंक दिया। नाव पर इफ्तार करते लोग।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment