• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभअवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न
  • - 16 Mar 2026

REPORTER-RAVI MISHRA,MACHHALI SAHAR,JAUNPUR

जौनपुर | मछली शहर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर (कमालपुर) कटाहितखास गांव में जनकल्याण फाउन्डेशन द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया  इनमें 100 से अधिक महिला नेतृत्व कर्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के प्रमुख सिकन्दर बहादुर मौर्य द्वारा  महिलाओ के हम और अधिकार पर चर्चा की गयी, 

  राज बहादुर यादव पर्यावरण साथी ने आधी आवादी की बात वृक्षों के माध्यम से बताया की पेड़ का महत्व हमारे जीवन मे कितना उपयोगी है ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बताया गया कि ग्रामीण महिलाओं  उत्थान के लिए कार्यरत है, ब्लॉक मिशन मैनेजर इंद्रजीत पाल द्वारा महिलाओ को शाशक्तिकरण पर  बताया कि ज़िले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण दिलाये गए हैं जिनमें चूड़ी निर्माण, डोरमेट, मच्छरदानी, डिटर्जेंट पाउडर आदि शामिल हैं. इस कार्यक्रम में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रशिक्षण देने और उन्हें राज्य भर में आयोजित मेलों और हाटों में भाग लेने का अवसर प्रदान करने पर जोर दिया गया।  इस अवसर पर जन कल्याण फाउंडेशन द्वारा  महिलाओं के सम्मान में  महिला दिवस का आयोजन किया गया है, क्योंकि समाज समझ चुका है कि महिलाओं के बिना हम विकास के बारे में नहीं सोच सकते । कमलेश कन्नौजिया ने कहा कि महिलाओं के बिना हम समाज एवं देश के उत्थान की बात नहीं कर सकते, महिलायें आगे बढ़ेंगी तो देश का विकास होगा।  उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज़रूरत है। घर परिवार को देखते हुए उन्हें अपने ख़ान-पान पर भी ध्यान देने पर ज़ोर दिया।

इसके अलावा जिले की 100 से अधिक  महिलाओं को विशेष सम्मान  किया गया जिन्होंने किसी भी क्षेत्र में नेतृत्व कौशल का उदाहरण प्रस्तुत किया है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर  ऐसी महिलाओं को विशेष सम्मान से पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर मनीष मौर्य,जिलाजीत यादव,जीतेन्द्र, संतोष, सुनील, मोतीलाल, उर्मिला, उषा, चन्द्रिका,सुमित्रा, मीना, रामसिंह,अशर्फी, प्रभावती,रामजस, रामदुलारी, गीता, प्रमिला, संगीता, अनीता, अंकित आदि लोगो उपस्थिति रहे, सिकंदर बहादुर मौर्य ने सभी का आभार प्रकट किया।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment