प्रयागराज (सराय इनायत):
जनपद के थाना सराय इनायत क्षेत्र के अंतर्गत
पुरानी सराय गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ का निवासी एक युवक,
सचिन कुमार, सोमवार तड़के करीब 4:00 बजे घर से टहलने के लिए निकला था, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी वह वापस घर नहीं लौटा।
परिजनों की बढ़ रही चिंता:परिजनों ने बताया कि सचिन रोज की तरह सुबह सैर पर गया था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया, तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कहीं सुराग नहीं लगा, तो परिवार में कोहराम मच गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं।
पुलिस में शिकायत दर्ज:थक-हारकर परिजनों ने
सराय इनायत थाने में मामले की लिखित सूचना दी है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने क्षेत्र के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार लगाई है।
मदद की अपील:यदि किसी भी व्यक्ति को इस युवक (सचिन कुमार) के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। जानकारी देने वाले व्यक्ति को उचित
इनाम भी दिया जाएगा।