जौनपुर। धनतेरस के शुभ अवसर पर 6 नवंबर 2026 को केराकत तहसील क्षेत्र के थाना गद्दी में दो नए प्रतिष्ठानों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार, पहला प्रतिष्ठान अमर इंटरप्राइजेज के नाम से शुरू हुआ, जिसके प्रोपराइटर जय हिंद पाल हैं। जय हिंद पाल ग्राम सभा खर्गसेनपुर के मूल निवासी हैं। वहीं दूसरे प्रतिष्ठान जय बजरंग इंटरप्राइजेज हार्डवेयर एंड ऑटोमोबाइल्स का शुभारंभ हुआ, जिसके मालिक राम जानकी सिंह उर्फ राजू सिंह हैं। वह थाना गद्दी क्षेत्र के जाखिया गांव के मूल निवासी हैं।

धनतेरस जैसे शुभ पर्व पर दोनों प्रतिष्ठानों की शुरुआत को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह रहा। नए व्यवसाय के माध्यम से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

दोनों प्रतिष्ठानों के संचालकों ने अपने व्यवसाय के सफल संचालन और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया। इस शुभ अवसर पर दोनों प्रतिष्ठानों के संचालकों को क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।