जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के थाना गद्दी मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन संभल बरम बाबा के स्थान पर किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष (मछलीशहर) रणविजय सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना गद्दी मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने की।

बैठक के दौरान पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन की मजबूती और पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।