पिंडरा। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को नकटी स्थित नकटेश्वरी धाम में दर्शन-पूजन कर 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। उन्होंने पिंडरा को अपना परिवार बताते हुए अपने पांच बार के विधायक कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का जिक्र किया। साथ ही प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए चंदा और चढ़ावा चोरी का आरोप लगाया। इस दौरान कठिराव, दबेथुवा, मिराशाह और पिंडरा सहित कई स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया।