मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के मुंबई के जुहू स्थित बंगले में कथित अनधिकृत निर्माण के खिलाफ बीएमसी ने कार्रवाई की। नगर निगम के अनुसार, बिना जरूरी अनुमति के दीवारों, खिड़कियों और अन्य हिस्सों में बदलाव किए जा रहे थे। 10 सितंबर को काम रोकने का नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्माण जारी रहने पर कार्रवाई की गई।
विवाद तब बढ़ा, जब बंगले को पांच साल के लिए एक कंपनी को सैलून और स्पा खोलने के उद्देश्य से लीज पर दिया गया। स्थानीय सोसायटी के निवासियों ने ट्रैफिक, पार्किंग और सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताते हुए इसका विरोध किया।