• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending वाराणसी। बुढ़वा मंगल एवं होली मिलन समारोह में जुटे दिग्गज, एमएलसी बृजेश सिंह का लिया आशीर्वाद
  • DHANANJAY OJHA - 12 Mar 2026
वाराणसी। बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर वाराणसी स्थित रघुकुल निवास पर भव्य 'होली मिलन समारोह' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने शिरकत कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

समारोह के दौरान वाराणसी विधान परिषद सदस्य (MLC) आदरणीय श्री बृजेश सिंह जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में पहुँचे ग्राम प्रधान रिंकू सिंह ने एमएलसी श्री बृजेश सिंह जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर धानापुर के ब्लॉक प्रमुख श्री हरि सिंह जी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजय सिंह जी, गुरुजन एवं अश्विनी सिंह (विपुल दादा) समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। ग्राम प्रधान रिंकू सिंह ने कहा कि अभिभावक स्वरूप बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद ही हमें जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। रघुकुल निवास पर आयोजित इस मिलन समारोह में सौहार्द और अपनत्व का अनूठा संगम देखने को मिला।
Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment
Popular Tags
Our Newsletter
Subscribe Now!

Aliqm Lorem Ante, Dapibus In, Viverra Feugiat Phasellus.

Twitter Feed
  • About 2 days ago Nuncekon dolor mi, accumsan quis ante id, eleifend suscipit augue eros.