• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending चकिया बिहारी मिश्र में धूमधाम से मनी परशुराम जयंती, शोभा यात्रा से गूंजा क्षेत्र
  • DHANANJAY OJHA - 20 Apr 2026
  • राष्ट्रीय परशुराम सेवा संघ के प्रयास से एक मंच पर जुटे ब्राह्मण समाज
  • वैदिक मंत्रोच्चार और भव्य आयोजन ने बढ़ाई कार्यक्रम की गरिमा
  • प्रशासन की मुस्तैदी और कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफल हुआ आयोजन



    चहनिया, चंदौली।
    चंदौली जनपद के चहनिया ब्लॉक स्थित चकिया बिहारी मिश्र में भगवान परशुराम जयंती बड़े ही दिव्य और भव्य रूप में मनाई गई। राष्ट्रीय परशुराम सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण दूबे की पहल पर इस आयोजन ने आसपास के ब्राह्मण समाज को एक मंच पर एकत्र करने का कार्य किया।


संघ द्वारा विगत कई वर्षों से ब्राह्मणों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष परशुराम जयंती को विशेष रूप से चकिया बिहारी मिश्र में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की तैयारियों में संगठन के सभी पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुटे रहे।
19 अप्रैल 2026 को अवधेश नारायण इंटर कॉलेज परिसर में मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। चंदन पांडेय और राजेश ओझा के निर्देशन में वेदी बनाकर पांच ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवपूजन तिवारी ने की। इसके उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण दूबे के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर मां विंध्यवासिनी इंडस्ट्रीज के संस्थापक एवं पूर्व प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र नाथ ओझा की विशेष उपस्थिति रही। शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बलुआ थाना प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश सचिव राजन पांडेय का अहम योगदान रहा, वहीं संगठन के सभी जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने भी अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाईं।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment