• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending पूर्वांचल कप त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला के अंडर-12 में सोनभद्र व अंडर-14 में भदोही बनी चैंपियन
  • VIVEK KUMAR CHAURASIYA - 04 Apr 2026

पूर्वांचल कप त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला के अंडर-12 में सोनभद्र व अंडर-14 में भदोही बनी चैंपियन :-    अनपरा कॉलोनी के सीआईएसएफ मैदान में चल रहे पूर्वांचल कप त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला के अंडर-12 के फाइनल में अनपरा क्रिकेट एकेडमी सोनभद्र ने जीबी पन्त क्रिकेट एकेडमी मानिकपुर वाराणसी को 80 रनों से हराकर चैंपियन बनी। अनपरा सोनभद्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 128 रन बनाई जिसमें वैभव ने 34 रनों की नाबाद पारी खेली, आर्यन ने 3 विकेट लिए जवाब में वाराणसी की टीम 15.1 ओवरों में 48 रनों पर सिमट गयी जिसमें निखिल ने 3,वैभव, विवेक, अर्नव ने 2-2 विकेट लिए,मैन ऑफ द मैच व मैन और द सीरीज वैभव शर्मा को अशोक सम्राट द्वारा दिया गया, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अनपरा के देवांश सिंह को, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज वाराणसी के आर्यन को दिया गया अंडर-14 के फाइनल में एनएनएस क्रिकेट एकेडमी सुरियावां भदोही ने जीबी पन्त क्रिकेट एकेडमी वाराणसी को 158 रनों हरा कर चैंपियन बनी । भदोही ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 204 रन बनाये जिसमें शिवम यादव ने 68 रन बनाये जिसमें अनुज ने 3 विकेट लिया जवाब में वाराणसी की टीम 13.5 ओवरों में 47 रनों पर सिमट गयी जिसमें शिवम यादव ने 6 विकेट लिए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के साथ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज व मैन ऑफ द सीरीज दिया गया। अंडर-12 विजेता टीम अनपरा सोनभद्र को ट्रॉफी अनपरा परियोजना के सहायक अभियंता इं.प्रवीण कश्यप द्वारा दिया गया जबकि उपविजेता जीबी पंत मानिकपुर वाराणसी के कोच अवनीश यादव को ट्रॉफी उमंग उपाध्याय, उमेश विंद द्वारा दिया गया जबकि अंडर-14 विजेता टीम एनएनएस क्रिकेट एकेडमी सुरियावां भदोही के कोच इसराइल अंसारी को ट्रॉफी अनपरा परियोजना के सहायक अभियंता इं.शैलेष यादव द्वारा दिया गया जबकि उपविजेता ट्रॉफी जीबी पंत वाराणसी को योगी हेमंत उपाध्याय द्वारा दिया गया।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment