• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending वाराणसी। स्वच्छता अभियान के तहत शास्त्री घाट सहित आसपास वरुणा नदी की की गई साफ सफाई
  • Bade Lal Shukla - 19 Mar 2026

वाराणसी। स्वच्छता अभियान के तहत शास्त्री घाट सहित आसपास वरुणा नदी का हुआ साफ सफाईपर्यावरण विद अनिल सिंह ने स्वच्छता व पर्यावरण हेतु दिलाई शपथ ,छात्रों ने निकाली स्वच्छता एवं पर्यावरण जन जागरूकता रैली वाराणसी।

सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वच्छता अभियान के तहत वरुणा नदी की हो रही साफ सफाई के दौरान मंगलवार को अभियान के सातवें दिन अग्रसेन महिला पीजी कॉलेज के प्राचार्या मिथिलेश सिंह के नेतृत्व में एनएसएस के छात्रों द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण जन जागरूकता रैली निकाली गयी।

उसके उपरांत सृजन सामाजिक विकास न्यास की टीम, नगर निगम की टीम, पार्षद दिनेश यादव की टीम व वन विभाग इत्यादि सहयोगियों की टीम ने शास्त्री घाट सहित आसपास वरुणा नदी की सफाई की साफ सफाई की। पर्यावरण विद अनिल सिंह ने स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को शपथ दिलाते हुए नदी में गंदगी न करने हेतु अपील किया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि जब तक वरुणा नदी पूरी तरह से साफ नहीं हो जाएगी तब तक पर्यावरण विद अनिल सिंह के नेतृत्व में रोज लगातार अभियान के तहत साफ सफाई का अभियान चलता रहेगा।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment